
मुंबई। ऋषि कपूर का पार्थिव देह गुरुवार शाम को पंचतत्व मे विलीन हो गया।
लॉकडाउन गाईड लाइन का पालन करते हुये सिर्फ 20 लोग ही अन्त्य संस्कार मे शामिल हो सके। उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्मशान मे शाम 3.45 पर किया गया।
ऋषि कपूर के पुत्र रणबीर कपूर के निवेदन पर मुंबई पुलिस ने सिर्फ 20 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी थी। अंतिम संस्कार में रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, राहुल रवैल शामिल थे।