न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
नई दिल्ली/मुंबई। आज देश भर में किसानों का चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। 26 जनवरी की घटना को ध्यान में रखते हुए किसान नेता बहुत ही संयम के साथ बंद को अंजाम से रहे थे।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली को छोड़कर देश के तमाम राज्यों में राष्ट्रीय महामर्ग को दोपहर 12 से 3 बजे तक के लिए बंद रखा गया। बन्द का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में देखा गया, जहां किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिपूर्ण बैठ गए। इस बीच वहां से गुजरने वाली एंबुलेंस को तत्काल उठकर जगह दे देते थे। अमूमन यह दृश्य हर जगह देखा गया।
कई जगहों पर पुलिस ने किसानों को हाथ पकड़कर उठाने का प्रयास भी किया। ऐसी स्थिति में किसान बिना किसी प्रतीकात्मक जवाब के वहीं सड़क पर लेट गए। खबर लिखे जाने तक कहीं से किसी भी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं है।
राजस्थान में कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में अपना सहयोग दिया। यहां के किसान कई जगहों पर ट्रैक्टर के साथ हाईवे पर पहुंचे। लेकिन पूरी तरह संयमित रहे।
इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसी दबाव में बात नहीं करेंगे। सरकार को कानून वापस लेने के लिए 2 अक्तूबर तक का समय दे रहा हूं।
