जाने किस रूट से निकलेगी परेड
न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली पर गतिरोध खत्म हो गया है। पुलिस और किसान नेताओं के बीच 3 रूट पर सहमति बन है।
स्वराज भारत के संस्थापक योगेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की ट्रालियों में किसानों से जुड़ी अलग अलग झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए किसी भी ट्राली की ऊंचाई ट्रकों से ज्यादा नहीं होगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसान अपने अपने ट्रैक्टर के साथ पहुंचने लगे हैं।
किसान नेताओं ने बताया है कि हम पूरी तरह से पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखेंगे। सभी ट्रैकर चालकों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वह आगे जाने की होड़ में कतार नहीं तोड़े। सभी ट्रैक्टर शिष्ट होकर चलेंगे। किसान नेता कुल 5 रूट पर सहमति चाहते थे, जिनमें 3 पर रूट तय हो गया है।
इनमे पहला है सिंधु बार्डर। सिंधु बार्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट, कंझावला, बवाना, औचंदी बार्डर होते हुए हरियाणा की ओर जाएगी। दूसरा टिकरी बार्डर है। यहां से ट्रैक्टर परेड शुरू होकर नागलोई, नजफगढ़, ढां सा , बादली होते हुए के एम पी तक जाएगी। गाजीपुर यूपी गेट तीसरा रूट है। गाजीपुर यूपी बार्डर से अप्सरा बार्डर, गाजियाबाद होते हुए दुहाई यूपी तक जाएगी। खबर लिखे जाने तक शाहजहांपुर व पलवल रूट तय नहीं हो सका था।