न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मथुरा। मंगलवार को यहां की एक सभा में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लोग गोवर्धन पर्वत बचाकर रखियेगा, कल को सरकार इसे भी ना बेच दे। उन्होंने कहा कि सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान कृष्ण उनका अहंकार तोड़ेंगे।
मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी बेहद आक्रामक रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो जहाज खरीदे लेकिन किसानों का बकाया गन्ना पेमेंट नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों को जमाखोरी का लायसेंस दे दिया है। आने वाले वक्त में MSP पूरी तरह से बंद हो जाएगी। हमारी सरकार आई तो हम काले कानून को वापस लेंगे।
प्रियंका जिस समय मंच से भाषण दे रही थी उसी समय एक युवती मंच के सामने आ गई और उनसे कुछ कहना चाहती थी। प्रियंका ने तुरंत भाषण बंद कर पिता के साथ आई उस युवती की बात सुनी। युवती के साथ बलात्कार हुआ था। उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। शायद वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मदद चाहती थी। युवती राजस्थान के भरतपुर जिले से आई थी। उन्होंने उसकी पूरी बात सुनी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
