न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
भोपाल। मंगलवार को यहां के सीधी में हुई बस दुर्घटना के लिए टूटी सड़कें जिम्मेदार है। बस ड्राईवर को जिस मार्ग से जाना था वह टूटी सड़क की वजह से लगे जाम से बचने के बस का रूट बदल कर संकरे रास्ता चुना। इसी रास्ते पर नियंत्रण खो देने से बस नगर में जा गिरी जिसमे कुल 54 लोग सवार थे। खबर लिखे जाने तक 6 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया था। 43 यात्रियों की लाश गोताखोरों की मदद से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि झांसी – रांची मार्ग रीवा, सीधी और सिंगरौली होकर जाता है। इस मार्ग की सड़कें जगह – जगह टूटी हुई हैं, जिससे आए दिन जाम लगा रहता है। इसी जाम से बचने के लिए बस चालक ने 54 लोगों की जिंदगी खतरे ने डालकर रास्ता बदल दिया।
पुलिस के अनुशार बस में 32 लोगों को ही बैठाया जाना था, जबकि चालक ने 54 यात्री बैठा रखे थे। बस को सीधी मार्ग से छुहिया घाटी होते हुए सतना जाना था। लेकिन उसने नगर के किनारे वाला मार्ग पकड़ किया था।
हादसे में जिंदा बचे यात्रियों ने बताया कि ड्राईवर बस को तेज गति से ले जा रहा था। यात्रियों के रोकने के बाद भी वह नहीं माना। पुलिस ने हादसे में जिंदा बचे बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस दुर्घटना में मारे यात्रियों के परिजनों को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
