मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषी कपूर नही रहे। 67 साल के ऋषी का पिछले लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल मे उन्होंने अंतिम सांस लिया।
उन्होने भारतीय सिनेमा को कई बड़ी फिल्मे दी। उनकी फिल्मो मे लैला-मजनू, नगीना, प्रेम रोग, हिना आदि शामिल है। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा है।