न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
पतना। आज शाम 4 बजे नितीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी के साथ राजनीतिक हलकों मे भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा तेज है। खबर है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाकर बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
नित्यानंद राय भाजपा के पुराने व निष्ठावान नेता हैं। लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के समय वैशाली मे नित्यानंद राय बड़ी भूमिका निभाई थी। नित्यानंद राय बिहार मे यादव समाज के ससक्त नेता भी माने जाते हैं। इन्हे डिप्टी सीएम का पद देकर भाजपा अभी से 2025 के चुनाव की तैयारी कर सकती है। तेजस्वी की पार्टी का सबसे बड़ा वोट बैंक यादव है, जिसे नित्यानंद ही तोड़ सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री के लिये दूसरा नाम रेणू देवी का सामने आ रहा है। रेणू देवी नोनिया (चौहान) समाज से आती हैं। इनका अति पिछड़े वर्ग पर अच्छा खासा प्रभाव है।
