न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
कोलकाता। नेताजी की बहादुरी और आदर्श हर भारतीय को प्रेरित करती है। उनका भारत में अमिट योगदान है। यह कहना है भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का।
प्रधानमत्री शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने कोलकाता पहुंचे थे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने तय किया है कि अब हर साल पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी की जयंती मनाई जाएगी। आज ही के दिन मां भारती के गोद से ऐसे वीर सपूत ने जन्म लिया था, जिसने आजाद भारत के सपने को नई दिशा दी।
इस दौरान प्रधानमंत्री विक्टोरिया मेमोरियल भी गए। जहां साथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थी। उन्होंने दो नई गैलरी का उद्घाटन भी किया। एक गैलरी नेताजी को समर्पित है, जिसका नाम निर्भीक सुभाष रखा गया है। दूसरी गैलरी विप्लवी भारत के नाम से बनी है। यह देश अन्य स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है।