न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
बोकारो (झारखंड)। नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड की ओर से विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम को आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में अमृत पार्क जिंगारा रेस्टोरेंट चास में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, श्रीमती दिप्ती झा, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा उपस्थिति थी। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि समाज में जो भी समाज के विरुद्ध काम करते हैं संस्था उसके साथ उस 365 × 24 घंटे काम करती है।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अफजल सिंधा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, महामंत्री संगीता तिवारी, जय शर्मा, शशि आचार्य, मीरा तिवारी, रामाशंकर पांडेय, विरेन्द्र कुमार, मंजू कुमारी गुप्ता, सास्वती बनर्जी, मार्जिना खातून, सुनिल तिवारी, विद्या प्रकाश पाण्डेय, अरविंद कुमार, सत्गुरु प्रताप, अशोक कुमार, सहित झारखंड के सभी जिले के पदाधिकारि व गणमान्य उपस्थित थे।
