न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। अगर आप मुंबई महानगर पालिका के क्षेत्र में रहते हैं तो पीने के पानी को लेकर निश्चिंत रहें। मुंबई मनपा देश के सभी शहरों की अपेक्षा अपने नगर वासियों को सबसे शुद्ध जल सप्लाई कर रही है।
इसके लिए मुंबई मनपा को इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन की ओर से ‘जल निर्मलता राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
मुंबई मनपा ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि मुंबईकर, आप राष्ट्र में सबसे शुद्ध पानी का उपयोग कर रहे हैं। बीएमसी नवीनतम तकनीक का उपयोग कर नागरिकों को 99.34% शुद्ध पानी वितरित करती है।
मुंबई महानगर पालिका अपने मुंबईकरों के लिए नेचुरल जल को आधुनिक उपकरणों से शुद्ध कर पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचाती है। यही वजह है कि मुंबई में सभी शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध होता है।
