न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। कॉरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई तो रात्रि कर्फ्यू के साथ मुंबई के तमाम नाईट क्लब किसी भी समय बंद हो सकते हैं। आज विधानभवन मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने कहा कि नाईट क्लब में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कई क्लबों पर करवाई भी हुई है इसके बावजूद यह लोग सीरियस नहीं है। अगर यही हालत रहे तो सबसे पहले नाईट क्लब बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही मुंबई में आंशिक लॉक डाउन भी लगाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि नासिक, ठाणे में सख्ती बरती जा रही है। हॉट स्पॉट वाले इलाकों में रात 9 बजे तक रेस्टोरेंट बंद कराए जा रहे हैं। पश्चिम उपनगर में शेयर रिक्शा चालक अभी भी सोशल डि स्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। पांच – पांच सवारी बैठाकर चल रहे हैं। कांदिवली पूर्व, मालाड पूर्व व गोरेगांव स्टेशन से संतोष नगर आदि इलाकों में शेयर रिक्शा चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। कुरार से मालाड तक चलने वाले रिक्शा चालक कुरार पुलिस स्टेशन के सामने से क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चल रहे हैं।
