न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य राजहंस सिंह का रविवार को भाजपा के उत्तर पश्चिम जिला व्यापारी सेल के बैनर तले कुरार विलेज के व्यापारियों ने सत्कार किया। राजहंस सिंह हाल ही ने मुंबई नगर निकाय कोटे से निर्विरोध विधानपरिषद सदस्य चुने गए हैं।
विधायक निर्वाचित होने के बाद राजहंस सिंह रविवार को दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। इनके आगमन पर पूरे दिंडोशी क्षेत्र में जगह जगह स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कुरार विलेज के लक्ष्मण नगर मे इसी तरह का आयोजन भाजपा के उत्तर पश्चिम जिला व्यापारी सेल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की ओर से किया गया था।
राजहंस सिंह के पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने फूलों की माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सरकार किया।
इस मौके पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि, विधायक राजहंस सिंह का दिंडोशी विधानसभा से गहरा संबंध है। यहां से विधायक रहे श्री सिंह ने दिंडोशी विधानसभा को सजाने संवारने का जो कार्य किया है उसे यहां की जनता कभी भूल नहीं सकती, यही वजह है कि आज दुबारा इनके विधायक बनने की खुशी मे जनता अपना प्रेम दर्शा रही है। इस उम्मीद के साथ कि आगे भी क्षेत्र को इनका प्यार और स्नेह मिलता रहेगा।
ज्ञात हो कि, राजहंस सिंह वर्ष 2009 मे दिंडोशी विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए थे। विधायक बनने के बाद इन्होंने कुरार के शांताराम तालाब के सौंदर्यीकरण से लेकर यहां की स्लम बस्तियों के शौचालय, रास्ते, सड़क तक का शानदार व सराहनीय कार्य किया था, जिसे आज भी दिंडोशी की जनता याद करती है।
रविवार को स्वागत सम्मान के समय प्रदीप शर्मा के साथ वाघ सिंह चौहान, व्यापारी सेल के मंडल अध्यक्ष गणेशाराम चौधरी, सोहन बिश्नोई, मोहन राठौड़, ओम प्रकाश सीरवी, हीरालाल राठौड़, मंसाराम कुमावत, माल सिंह भाटी, भवानी सिंह राठौड़, गणपत, मीठा राम देवासी, हकमा राम प्रजापत, पुरोहित, मावा राम चौधरी, हरीश सेन सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
