न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
नई दिल्ली। रामानंद सागर कृत रामायण के राम अरुण गोविल आज भाजपा में शामिल हो गए। अरुण गोविल ने मशहुर रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाई थी। गुरुवार को उन्होंने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
अरुण गोविल को भाजपा में शामिल करने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अरुण गोविल भाजपा में ऐसे समय पर शामिल हुए हैं, जब देश के 5 राज्यों में चुनाव चल रहा है। उम्मीद है अरुण गोविल भाजपा के लिए इन राज्यों में प्रचार का काम करेंगे। खासकर इन्हे पश्चिम बंगाल में इन्हे घुमाया जाएगा। बंगाल में पहले से ही जय श्री राम का मुद्दा गरम है। ऐसे में रामायण के राम का भाजपा के मंच पर उपस्थित होना और महत्वपूर्ण हो जाता है।
लाक डाउन के समय रामायण का दूरदर्शन पर दुबारा प्रसारण किया गया था, जिससे नई पीढ़ी भी इनके किरदार से परिचित हो गई है।
