न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री पर लगाए गए आरोप पर भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि परमवीर ने पत्र के माध्यम से जो आरोप लगाए हैं वो गंभीर हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या मुख्यमंत्री को उन्हें हटाना चाहिए।



परमवीर ने यह पत्र राज्य के मुख्यमंत्री के नाम भेजा है। पत्र में को गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट दिया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई के 1750 बार व रेस्टोरेंट से 2 से 3 लाख वसूलने का आइडिया दिया था। इस मामले में अनिल देशमुख के निजी सचिव श्री पलांडे भी शामिल रहे हैं।
इसके आलावा और भी कई गंभीर आरोप परमवीर सिंह ने गृह मंत्री पर लगाए हैं। इस आरोप भरे पत्र के सामने आने से अनिल देशमुख की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। एक सीनियर IPS अधिकारी के इस आरोप से कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है।
उधर अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि एंटीलिया व मनसुख हिरेन मामले में वझे के डायरेक्ट लिंक सामने आ रहे हैं। इसलिए परमवीर सिंह डरे हुए हैं कहीं केस आंच उन तक ना पहुंच जाय।