न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। गोरेगांव की आरे पुलिस ने दिल्ली से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक बिजनेस वोमेन से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंधों की वीडियो बनाई जब महिला अपने पति के साथ रहने चली गई तो उसकी अंतरंग वाली वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से 4 लाख रुपये ऐंठ लिये।
इसके बाद भी जब महिला ने उसके साथ संबंध बनाने से मना किया तो उसने महिला की अंतरंग वीडियो उसके पति को भेज दिया। महिला ने इसकी शिकायत आरे पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमला विहार से गिरफ्तार कर लिया है।
आरे कॉलोनी की रॉयल पाम इलाके में रहने वाली एक विवाहिता बिजनेस वोमेन ने आरे पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 2016 जब बिहार के पटना में पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सेमिनार में गई थी तभी उसकी मुलाकात आरोपी कृष्णकांत अखोरी (25) से हुई थी। दोनो की दोस्ती नजदीकियों में बदल गई थी। दोनो कई बार एक दूसरे से मिले और साथ रहे। आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध की अंतरंग वीडियो बना लिया था। उस वक्त महिला के पति से उसकी अनबन चल रही थी। इस लिए वह पति से दूर रह रही थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से दोस्ती बढ़ाई संबंध बनाने लगा। लेकिन कुछ सालों बाद महिला और उसके पति मुंबई में साथ मे रहने लगे। तब आरोपी कृष्णकांत ने महिला को कई बार मिलने और संबंध बनाने के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन महिला मना कर दिया।
आरोपी ने पहले की बनाई हुई अंतरंग वीडियो को उसके पति को भेजने के नाम पर उससे अलग अलग समय मे करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिये। उसके बाद भी जब महिला से वह पैसे की मांग करने लगा। महिला ने उसे मना कर दिया तो आरोपी ने महिला की वीडियो उसके पति को भेज दिया।
आरे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक ज्योति देसाई ने उक्त महिला के पति की शिकायत के आधार पर धारा 385,354(अ)आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। केस को आरे पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन अधिकारी पीएसआई खोलम, पुलिस नाइक बड़े, बाभड़, ढोक, शिंगाने, काटे, थोरात, जानराव, गोडसे ने टीम बनाकर आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली कमला विहार में है। पुलिस की टीम मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
