न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। महाविकास अघाड़ी सरकार के संरक्षण पर मालाड (पश्चिम) के एरंगल गाँव में दानापानी बीच के पास पर्यटन विकास महामण्डल की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा किया जा रहा है। यह जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को एक पत्र के माध्यम से भाजपा नगर सेवक व मनपा में भाजपा पक्ष नेता विनोद मिश्रा ने दी है।
इस कार्य के लिए करीब डेढ़ लाख ट्रकोंको लगाया गया है। इस तरह कुल 6 लाख ब्रास को पाटने का लक्ष्य भू माफियाओं ने रखा है। विनोद मिश्रा का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टियों के नेता व मंत्रियों के आदेश पर पेड़ व मैंग्रोज काटा जा रहा है। जो मैंग्रो हमारे जीवन की रक्षा कर पर्यावरण को सुरक्षित रखते है उनका कत्ल किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण का भीषण नुकसान होने वाला है।उन्होंने बताया कि दो दिन पहले डी.पी.डी.सी. की बैठक में मंत्री आदित्य ठाकरे के सामने पत्र के माध्यम से और प्रश्न उठाकर ध्यान आकर्षित किया।
इस संदर्भ में पर्यावरण मंत्री व पर्यटन आदित्य ठाकरे व आयुक्त महोदय को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही के मांग किया।