न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवी व प्रोफेसर गणेश कांबले को मुंबई कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर दिंडोशी कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

श्री कांबले पेशे से शिक्षक हैं और उत्तर मुंबई व उत्तर पश्चिम जिला मे अपने अच्छे कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। कांदिवली के क्रांति नगर स्लम बस्ती मे भारत माता नाम से एक विद्यालय भी चलाते हैं। इस विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी शिखाए जाते हैं। इनका पूरा परिवार पुराना कांग्रेसी है।
