न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। सोमवार को मुंबई में कोरोना के 7 हजार 381 नए मरीज सामने आए हैं। कुल 57 लोगों की मौत हुई है। मुंबई मनपा की ओर से जारी डेली बुलेटिन मे यह जानकारी दी गई है।
मनपा रिपोर्ट के अनुशार कुल 8,583 लोग डिस्चार्ज हुए है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मुंबई सही राज्य के अन्य शहरों में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से रोका जा रहा है।
