न्यूज़ डेस्क
मुंबई। मुंबई में रात्रि कर्फ्यू 28 मार्च को रात 10 बजे या 11 बजे से शुरू हो सकता है। यह जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एक समाचार एजेंसी को दी है।
28 मार्च को होलिका दहन है। संभवत इस नाते समय बढ़ाया जा रहा है। इसके आलावा मुंबई में लोग देर रात तक नौकरी – व्यवसाय से घर लौटते हैं। ऐसे में रात 8 बजे कर्फ्यू लागू होने से पुलिस और जनता के बीच कोई विवाद भी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पिछले साल का लॉक डाउन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
