सचिन यादव
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुंबई के अलग अलग स्टेशनों पर प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं की मांग है कि, जिन लोगों ने वैक्सीन ले लिया है उन्हे लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के नाते पत्रकारों को भी इजाज़त दी जानी चाहिए।
मालाड स्टेशन पर भाजपा नगरसेवक व महानगर पालिका मे पार्टी नेता विनोद मिश्रा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कांदिवली स्टेशन पर भाजपा विधायक अतुल भातख लकर ने विरोध जताया। विनोद मिश्रा ने कहा कि, आम आदमी जनता को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी जाए। ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं मिलने से आम आदमी नौकरी, कारोबार को लेकर परेशान है।
ज्ञात हो कि मुंबई में आम लोगों को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरन बसों में सफर करना पड़ता है, जहां क्षमता से अधिक भीड़ रहती है।
