न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव के नए परिसीमन में 880 ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। अब इन सीटों पर ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं होगा। इस 880 ग्राम प्रधान का पद खत्म हो गया है। 2015 के चुनाव में 744558 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था, को घटकर 731813 हो गया है। इस तरह ग्राम पंचायत सदस्य भी कम हो जाएंगे। 2015 में 59074 ग्राम प्रधानों का चुनाव हुआ था। पांच ब्लॉक प्रमुख इस बार अधिक होंगे। क्योंकि नए संक्षिप्त परिसीमन में 5 विकास खंड को बढ़ाया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत का चुनाव काफी रोमांचक रहेगा। अभी से भावी उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लग गए हैं।