
मुंबई. पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी से वडाला, गोवंडी, धारावी, सायन जैसे स्लम इलाको में जियो रोटी घर गरीबों के लिए एक सहारा बनकर सामने आया है।
समाजसेवी मनीष शाह की संस्था जियो रोटी घर मुंबई के तमाम स्लम इलाकों मे खाना पहुंचाने का काम कर रही है। रोजाना बड़ी संख्या तैयार फूड पैकेट सामाजिक कार्यकर्ताओं व पुलिस के माध्यम से जरूरतमंद तक पहुँचाया जा रहा है।
मनीष शाह के साथ उक्त कार्य मे राजेश रशिक लाल शाह, मितेश शाह आदि खुलकर सहयोग कर रहे हैं, ताकि स्लम इलाको में रहने वाली गरीब जनता को लॉकडाउन में परेशानी का सामना नही करना पड़े।