न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है कि, 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके लिए शर्त है कि, आप वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बताया कि, मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी, सिर्फ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।
ज्ञात हो कि, लोकल ट्रेन में आम लोगों के सफर की मांग को लेकर पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई के अलग अलग स्टेशनों पर प्रदर्शन किया था।
