न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्कमुंबई। त्यौहार नहीं होता अपना परायात्यौहार है वही जिसे सबने मनायातो मिला के गुड़ में तिलपतंग संग उड़ जाने दो दिल… इन्हीं संदेशों के साथ आज मुंबई सहित पूरे देश में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। संक्रांति के शुभ अवसर पर आज श्री रानी सती सेवा समिति के तत्वावधान मुंबई के मालाड में प्रातः लोगो को कंबल, समोसा पाव, तिलगुड, व विस्कीट वितरित किया गया।

समिति के डा मनोज दुबे ने बताया की हर साल संस्था की ओर से जरूरतंदो में आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। डॉ मनोज दुबे ने कोरोना के समय भी लोगों को घर – घर जाकर अनाज और खाना वितरित किए थे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण हवेलिया, गोपाल देवड़ा, महेंद्र चूड़ीवाला, दीपक देवड़ा, ऋषि चोखानी ,सुनील निम्मा, शम्भू सिंघानिया एवं समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।