न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। मकर संक्रांति के अवसर पर मुंबई के मालाड स्थित कुरार विलेज में श्री सिद्धिविनायक कुरार गांव व व्यापारी वेल्फेयर संघ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भंडारे का लाभ लिया। व्यापारी वेल्फेयर संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि हर साल संघ की ओर से मकर संक्रांति पर भंडारा आयोजित किया जाता है। भंडारे के लिए खाद्य सामग्री जुहू स्थित हरे कृष्णा हरे राम मंदिर से मंगाया जाता है। इस्कॉन फूड शुद्ध और सात्विक होता है। वितरण व्यवस्था में व्यापारी संघ की मदद ॐ श्री तुंगारेश्वर मित्र मंडल भी करता है।

उन्होंने ने बताया भंडारे में भोजन के साथ ही तिल – गुड़ का भी वितरण किया जाता है। भंडारे का लाभ सैकड़ो की संख्या में लोग लेते हैं। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग समाज सेवक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सुरेश वर्मा, राम गोपाल वर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश माली, अनुज व्यास, हीरजी राठोड़, प्रदीप जैन, सागरमल शर्मा, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, ओमजी सीरवी, शोभा शर्मा, लता शर्मा, शांति देवी शर्मा, किरण वर्मा, कैलाश नाथ यादव, सोहन विश्नोई, विनोद शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे।