न्यूज़ स्टैंड18
मुंबई। यहां के मालाड, पठानवाडी स्थित संजय नगर में रक्षा बंधन के अवसर पर भव्य भंडारे और भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन अमित दुबे ने जय अम्बे, शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में किया था। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 43 के भाजपा नगरसेवक व मुंबई मनपा में पार्टी नेता विनोद मिश्रा का अतिथि सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपने मधुर व संगीतमय भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शंकर के भजन पर उपस्थित जन समुदाय तालियां बजाते हुए झूमने लगा।
नगरसेवक विनोद मिश्रा ने उपस्थित भक्तो को अपने हाथों से महाप्रसाद (भोजन) का वितरण किया। इस कार्यक्रम मे समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का आयोजन अमित दुबे ने किया था। इस अवसर पर विनोद मिश्रा ने कहा कि हमारी संस्कृति में त्योहारों का बड़ा महत्व है। आज रक्षा बंधन के मौके पर ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा और संस्कारों को सुदृढ़ करने में बल मिलता है।
इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से अमित दुबे, देवेंद्र शुक्ला, कमलेश सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
