न्यूज़ स्टैंड18
संभल। तालिबान की तुलना स्वतंत्रता आंदोलन से करने वाले सपा सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है।
उनके खिलाफ IPC की धारा 153 A, 124 A और 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है। सपा सांसद के अलावा दो अन्य लोगों पर भी इसी तरह का बयान देने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया है।
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। सपा सांसद ने कहा था कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। अफगान लोग उसके नेतृत्व में आजादी चाहते हैं। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के इस नेता ने खून खराबे और दरिंदगी करने वाले तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से कर दी। उन्होंने कहा कि, जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमारे देश ने आजादी के लिए जंग लड़ी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं।
