न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। दादरा – नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की लाश मुंबई के एक होटल से मिली है। उनके शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला है जो गुजराती मे लिखा है।
मोहन डेलकर गुजरात के दादरा – नगर हवेली से 7 बार सांसद रहे हैं। उनकी इस मौत को लेकर राजनीत क्षेत्र में चर्चा तेज है। डेलकर के राजनीति जीवन की शुरुआत ट्रेड यूनियन लीडर के रूप में हुई है। अपने जीवन में यह कांग्रेस, भाजपा, भारतीय नवशक्ती पार्टी के अलावा निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में यह जनता दल यूनाइटेड मे शामिल हो गए थे। पुलिस लाश को अपने कब्जे मे लेकर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।