
मुंबई. कांग्रेस सेवादल के उत्तर पश्चिम जिला की ओर से गोरेगांव, भगतसिंह नगर मे पिछले कई दिनो से जरूरतमंद लोगों मे अनाज व भोजन वितरित किया जा रहा है। सेवादल के मुंबई कार्याध्यक्ष सतीश मनचंदा के निर्देशानुसार सेवादल के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव द्वारा राहत सामग्री का वितरण हो रहा है। जिसका नेतृत्व सेवादल के मुंबई महासचिव व संगठन निर्माण धनंजय तिवारी कर रहे हैं।