न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। पवित्र मक्का मदीना जाने वाले हज यात्रियों को इस बार कुछ कड़े नियमों का पालन करना होगा। इन्हे हज यात्रा के दौरान कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
सऊदी अरब के न्यूज़ पेपर ओकाज ने यह जानकारी दी है। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से अखबार ने कहा है कि इस साल हज यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जा सकता है। सऊदी अरब सरकार इस पर जल्द फैसला ले सकती है।
दुनिया के तमाम देशों सहित भारत से भी बड़ी संख्या में हज यात्री सऊदी अरब जाते हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी देश कोविड वैक्सीनेशन पर खास नियम बनाने की तैयारी कर रही है।
