न्यूज़ स्टैंड18
मुंबई। इस देश मे एक और निर्भया हैवानियत के सामने हार मान गई। मुंबई के साकीनाका में जिस महिला को दरिंदगी के बाद समाज के दरिंदे उसे तड़पता छोड़ कर फरार हो गए थे, आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना 9 सितंबर की है। जब मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 वर्षीय महिला के साथ पहले रेप और इसके बाद उसके साथ शर्मसार घिनौनी हरकत। इस मामले मे साकीनाका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहन चौहान बताया गया है।
इस वारदात की जांच खुद मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी विश्वास नागरे पाटील कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुशार शुक्रवार को साकीनाका पुलिस को देर रात साढ़े तीन बजे कंट्रोल से कॉल आया था की एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। जिसके बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को मुंबई के राजावाडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इलाज के दौरान पता चला कि महिला के साथ रेप की वारदात हुई है। इस वारदात मे जिस टेम्पो का उपयोग हुआ था, उसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कर रही है।
