News Politics

प्रधानमंत्री OBC का भला नहीं चाहते हैं: राहुल गांधी

Karnataka election 2023: कर्नाटक की एक सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई वादे किए। उन्होंने खासकर महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना की घोषण की, जो जीतने के साथ ही लागू किया जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार कर्नाटक में जो 4 वादे कर रही है वो यह हैं, पहला वादा गृह लक्ष्मी 2000 रुपए हर महिने महिलाओं को, दूसरा गृह ज्योति 200 यूनिट मुफ्त बिजली, तीसरा अन्न भाग्य 10 किलो चावल हर परिवार को, चौथा वादा युवा निधी 2 साल के लिए 3000 रुपए हर महिने ग्रेजुएट को और 1500 रुपए डिपलोमा होल्डर को दिए जाएंगे। यह वादे जो भी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनेगा कैबिनेट बैठेक के पहले दिन पूरा करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधानमंत्री को पत्र लिखता है और कहता है कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया। मैसूर सैंडल सॉप कॉरपोरेशन में करप्शन स्कैंडल होता है, MLA का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है, जॉब स्कैम होता और प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं कहते हैं। ये 40 प्रतिशत कमीशन लेते हैं ना ? तो आप इनको 40 सीट देना, 41 मत देना।
राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, आप(BJP) OBC की बात करते हैं, उनकी भागीदारी की बात करते हैं, OBC को पावर देने की बात करते हैं, भारत की प्रगति में शामिल करने की बात करते हैं तो पहले OBC सेंसस को पब्लिक करें। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री यह नहीं करेंगे क्योंकि वे OBC का भला नहीं चाहते हैं।

Related posts

Adani Group: सरकार का बड़ा फैसला! अडाणी समूह पर नही लगेगी जीएसटी

newsstand18@

बजरंग दल के नाम पर वोट चाहिए, लेकिन पहलवान बजरंग नही चलेगा: दिनेश प्रताप सिंह

newsstand18@

राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बिहार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा सम्मानित

newsstand18@