News

ऑस्ट्रेलिया मे प्रधानमंत्री ने कहा भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है

narendra modi australia speech: मैं जब 2014 में आया था तब आपसे एक वादा किया था कि आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।आज सिडनी में, इस एरीना में, मैं फिर हाजिर हूं और मैं अकेला नहीं आया हूं। प्रधानमंत्री अल्बनीज भी मेरे साथ आए हैं। यह कहना है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। श्री मोदी उक्त बात सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में कहा। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में द “लिटिल इंडिया” गेटवे की आधारशिला रखी।
उन्होंने आगे कहा, एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3C(कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है। उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D(डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारति है। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3E(एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है। अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है। मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है।
सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है।
प्रधानमंत्री ने कहा भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है।
उन्होंने कहा, पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया.. आप सभी का एक सपना रहा है कि हमारा भारत भी विकसित राष्ट्र बने। जो सपना आपके दिल में है वो सपना मेरे दिल में भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कहा, अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है वो देश भारत है। आज IMF भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है। वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।
प्रधानमंत्री ने बताया, कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है…….अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के सदस्यों का अभिवादन किया।

Related posts

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सौराष्ट्र व कच्छ परिक्षेत्र, राजकोट में की डाक सेवाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया ज़ोर

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@