Mumbai

गोरेगांव मनपा कार्यालय पर कांग्रेस का मोर्चा

न्यूज स्टैंड18
मुंबई।
महानगर पालिका की तमाम लापरवाहियों को लेकर गोरेगांव (पश्चिम) मनपा पी साउथ वार्ड कार्यालय पर कांग्रेस ने शनिवार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि, मनपा तत्काल सड़कों पर गड्ढों को दुरुस्त करे। इसके साथ ही सफाई अभियान में बरती जा रही लापरवाही बंद हो।
पिछले दो सप्ताह मुंबई में हुई तेज बारिश ने सड़कों की सिलाई उखाड़ दी है। किसी किसी सड़क की स्थिति यह है कि, वहां से मरीजों को लेकर एंबुलेंस का गुजारना मुश्किल हो गया है। खासकर स्लम इलाकों में साफ सफाई में कमी आने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
कांग्रेस जन समस्याओं को लेकर मुंबई के लगभग सभी वार्डों में अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। गोरेगांव मनपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन में मुंबई महासचिव जयकांत शुक्ला, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मुंबई कांग्रेस PCC संतोष सिंह, स्लम सेल जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सोशल मीडिया के विनोद मिश्रा, करियाप्रसाद यादव, रोहित सिंह, नकुल यादव, मुकेश ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मनोज तिवारी भोजपुरी में किए संजय केलकर का प्रचार, प्रचार में उमड़ी भीड़

newsstand18@

जफराबाद किले के जीर्णोद्धार के लिए हस्ताक्षर अभियान

newsstand18@

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@