Mumbai

गोरेगांव अग्नि दुर्घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
गोरेगांव अग्नि दुर्घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फड़णवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, कि गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम BMC और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है। इसके साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से मुफ्त इलाज किया जाएगा।
ज्ञात हो कि, मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम), आजाद नगर स्थित जय भवानी बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। जिसमें कुल 51 लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 की हालत गंभीर है। 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

Related posts

नायगांव के पारसनाथ नागरी बिल्डिंग में आवारा कुत्तों का आतंक

newsstand18@

समस्त विश्व मे शांति व सद्भाव केवल ‘अहिंसा” एवं “जिओ और जीने दो” से ही सम्भव है: देवेंद्र ब्रह्मचारी

newsstand18@

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@