Mumbai

भारत मर्चेंट चेंबर ने सहायक आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कालबादेवी का विकास क्लस्टर डेवलपमेंट से ही हो सकता है। पुरानी बिल्डिंग, तंग हाउस गल्ली, पार्किंग का अभाव सब तकलीफ़ क्लस्टर डेवलपमेंट से दूर हो सकती है। इसके लिए मकान मालिक व किरायेदारों को आगे आना होगा। क्लस्टर डेवलपमेंट में सरकार भी ज़्यादा एफएसआई देती है। अतः दोनों पक्षों को आगे आकर नई मज़बूत बिल्डिंग का निर्माण करना चाहिए। यह बात मनपा सी वार्ड के सहायक आयुक्त संजय इंगले ने भारत मर्चेंट्स चेम्बर में कपड़ा व्यापारियों के समक्ष कही।
इससे पहले चेम्बर अध्यक्ष मनोज जालान ने कालबादेवी में नागरिक सुविधाओं में कमी की बात सहायक आयुक्त के समक्ष रखी। जालान ने अपने स्वागत भाषण में सी वार्ड में फुटपाथ पर कब्जा, हाउस गल्ली की साफ़ सफाई, पार्किंग आदि का मुद्दा संजय इंगले के समक्ष उठाया। इस पर उन्होंने अपने जवाब में कहा कि अधिकतर जगह से अनाधिकृत फेरी वालो को हटाया गया है। अवैध पार्किंग भी पुलिस के साथ मिल कर हटाई जा रही है। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि बीएमसी उनके साथ है। शॉप एस्टेब्लिशमेंट जैसे कानून को सरल बनाया गया है।
उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता अपने विचार रखते हुए कहा कि उबर खाबड़ फुटपाथ को रिपेयर करने को कहा। इस पर संजय इंगले ने कहा कि व्यापारी व रहवासी मिलकर अपनी बिल्डिंग को अच्छा रंग रोगन करके खूबसूरत बना सकते है। जिससे इस एरिया में आने वाले को यहां अच्छा लगे। उन्होंने इस मोके पर उन्होंने अपने मोबाइल पर कुछ अच्छी बिल्डिंग के फोटो भी दिखाए। इस अवसर पर सम्मानीय मंत्री नवीन बगड़िया, नीलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया ने अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर ट्रस्टी राजीव सिंगल, विष्णु केडिया, योगेन्द्र राजपुरिया, विजय लोहिया, अशोक लोहिया, दीपक शाह, प्रदीप जैन, नंदलाल बजाज आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related posts

भारत मर्चेंट्स चेम्बर श्रम कानून को सरल बनाने के लिये पुरज़ोर प्रयास करेगा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र पोद्दार

newsstand18@

दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस उत्तर पश्चिम (उभाप्र) के जिला अध्यक्ष नियुक्त

newsstand18@

कांग्रेस के उत्तर भारतीय सभा में कुर्सियां करती रही इंतजार, लेकिन नही आया समाज

newsstand18@