Mumbai

भाजपा नेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए 5 लाख

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
दी मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष, भाजपा नेता और पूर्व नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से उनके निवास स्थान वर्षा पर मुलाकात की। इस अवसर पर श्री विनोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ महत्वपूर्ण योगदान दिए।
श्री विनोद मिश्रा ने बैंक की ओर से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 5,00,000 रुपये (पांच लाख रुपये) का चेक मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा। इस नेक कार्य में उनके साथ पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश वकानी भी उपस्थित रहे।

Related posts

भीमशक्ति संगठन का वार्ड 43 में भाजपा महायुति के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को समर्थन

newsstand18@

शरद पवार के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

newsstand18@

कांग्रेस के उत्तर भारतीय सभा में कुर्सियां करती रही इंतजार, लेकिन नही आया समाज

newsstand18@