News

मुंबई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में हवन-यज्ञ का आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मुंबई के दिंडोशी स्थित पुत्री पार्क में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ एक विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।हवन-यज्ञ का आयोजन श्री केसरी नंदन फाउंडेशन, महाशिव शक्ति सेवा समिति, श्री बागेश्वरी गौशाला आश्रम, पंचमुखी हनुमान ट्रस्ट, कच्छी जैन जागृति संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वाभिमान परिषद तथा संयुक्त उत्तर भारतीय समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शंकराचार्य महाराज के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें प्राप्त हो रहे कथित अपमान एवं चुनौतियों के विरोध में प्रार्थना करना था, साथ ही सत्ता पक्ष को सही मार्गदर्शन की कामना करना शामिल था।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक जयकांत शुक्ला, सह-आयोजक प्रतिश तिवारी, धनंजय तिवारी, करियाप्रसाद यादव, प्रमोद प्रजापति, बसंत मौर्या, जगदीश राय, मुकेश ओझा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। हवन-यज्ञ का संचालन एवं विधिवत मार्गदर्शन पंडित सीताराम शास्त्री एवं पंडित सुधीर शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के सनातन धर्म एवं हिंदू समाज के प्रति योगदान की सराहना की तथा प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें बल प्रदान करें तथा विरोधियों को सद्बुद्धि दे।

Related posts

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

जफराबाद के किले के जीर्णोद्धार के लिए जन अभियान, पूर्वांचल का शौर्य स्थल बनाने की मांग

newsstand18@

ट्रोलिंग गैंग के निशाने पर अजीत अंजुम

newsstand18@