Mumbai

मुंबई में गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
रसोई गैस सिलेंडर की लगातार हो रही कमी और दामों में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज मुंबई के दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खाली गैस सिलेंडर लेकर भारत गैस एजेंसी के दफ्तर के सामने जुटकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता को सिलेंडर बुक करने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई जगहों पर समय पर रिफिल नहीं मिल रहा। सरकार की ओर से जारी बयानों के बावजूद हकीकत में संकट गहराता जा रहा है, जिससे मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में मुंबई कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी, संतोष सिंह, स्लम सेल के जिला अध्यक्ष पंकज राय, ब्लॉक अध्यक्ष नकुल यादव, ओम प्रकाश पांडे, अश्विन वोरा, नीरज सिंह, करिया प्रसाद यादव, जिला महासचिव प्रमोद प्रजापति, तालुका अध्यक्ष रवि माली, विजय सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
जयकांत शुक्ला ने कहा, “महंगाई की मार झेल रही जनता को अब और नहीं सहेगी। गैस सिलेंडर हर घर की आवश्यकता है, लेकिन केंद्र की नीतियों के कारण यह बुनियादी सुविधा भी संकट में है। हम सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल इस समस्या का समाधान निकाला जाए और सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।”यह प्रदर्शन देशभर में गैस संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विरोध का हिस्सा है, जहां विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related posts

“लोग राज्य और देश में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं”, शरद पवार का दावा

newsstand18@

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई

newsstand18@

भारत मर्चेंट्स चेंबर की नई कार्यकारिणी घोषित, मनोज नंदकिशोर जालान बने अध्यक्ष

newsstand18@