जोधपुर। जिले के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान आग लगने से लगभग 60 लोग घायल हो गए हैं, जिसमे कुछ के मरने की भी खबर है।
इस संबंध में जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मीडिया को बताया कि, हादसा काफी गंभीर है। 60 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जिनमें से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज चल रहा है।
जोधपुर घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि, कुछ बच्चे झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
