News

भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरा एक मजबूत साथी है: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi: भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है। यह कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। प्रधानमंत्री कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने ने कहा, कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा, सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?

Related posts

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, सूरत कोर्ट ने खारिज की याचिका

newsstand18@

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

कानपुर कपड़ा मार्केट में भीषण आग, अरबों का नुकसान, आग बुझाने के लिए लखनऊ से फायर ब्रिगेड पहुंचा

newsstand18@