Mumbai

मोइन ए ख्वाजा ट्रस्ट का मेंहदी प्रतियोगिता संपन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मोइन ए ख्वाजा ट्रस्ट और आदर्श भारतीय महिला ट्रस्ट के सौजन्य से शहीद अब्दुल हमीद गार्डन में मेंहदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। लगभग 120 लड़कियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छोटी-छोटी लड़कियों ने मेंहदी की एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाई। बारीक, हथेली पर, हथेली के पीछे, कुहनी तक लगाईं हुई मेंहदी महक रही थी। मेंहदी लगाने वाली और मेंहदी लगवाने वालियों के चेहरे की खुशी और खुबसूरती देखते ही बनती थी। इनाम के रुप में प्रमाण पत्र पाने पर लड़कियां खुशी के मारे उछल उछल कर अपनी प्रसन्नता प्रकट कर रही थी। सलमा आपा और ताज हुसैन का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बना कर अपने पांव पर खड़ा करना है। भविष्य की योजनाओं में योग से स्वास्थ्य, पढ़ाई, लिखाई सिलाई, कढ़ाई से आत्मनिर्भर बनाना है। सब से बड़ी बात बुजुर्ग महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जवान बच्चियों और महिलाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रचार्य व समाजसेविका श्रीमती यादव जी, सामाजिक एवं मोटीवेशनल स्पीकर श्रीकिशन अग्रवाल, न्यूज फर्स्ट नेटवर्क के क्राईम रिपोर्टर रामकृष्ण मिश्रा, इंटीरियर डिजाइनर महंत शर्मा ने विशेष अतिथियों के रुप में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। न्यूज फर्स्ट नेटवर्क की तरफ से प्रथम विजेत्री को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी, सुप्रसिद्ध एडवोकेट और न्युज फर्स्ट नेटवर्क के प्रधान संपादक ओमप्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता के बधाई संदेश भेजा।

Related posts

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

राम वन गमन और भरत मिलाप प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

newsstand18@

मुंबई में गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

newsstand18@