Uttar Pradesh

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार मासूम के हाथों श्रीमद् भागवत कथा का दीप प्रज्वलन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
​खुर्जा।
श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजिस्टर्ड), खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित 31वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार देर शाम संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कोठी राज नारायण, नोवेल्टी रोड स्थित राज उपवन कथा मंडप में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम अपनी धर्मपत्नी सीमा मासूम एवं पुत्र संगीत मासूम के साथ पधारे।
​मुख्य अतिथि मुकेश कुमार मासूम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राधा-कृष्ण के मधुर और भावविभोर कर देने वाले गीतों की प्रस्तुति दी। उनके भक्तिमय गीतों पर कथा मंडप में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु झूमने और आनंदित होने पर मजबूर हो गए। मुकेश कुमार मासूम ने उपस्थित कमेटी के सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि के उत्कृष्ट योगदान और सुमधुर गायन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​
कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने कथा प्रवाह करते हुए कहा कि प्रभु की कथा बड़े भाग्यशाली लोगों को सुनने का अवसर मिलता है। जब ईश्वर की असीम कृपा होती है, तभी मनुष्य भागवत कथा श्रवण कर पाता है। भागवत कथा तीनों तापों-दैहिक, दैविक और भौतिक-का शमन करने वाली तथा मुक्ति प्रदान करने वाली है। ​
प्रथम दिन कथा के मुख्य यजमान इंजीनियर गिरीश चंद्र गुप्ता एवं उनकी पत्नी श्रीमती रमा गुप्ता ने भागवत जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल के सचिव पूरन चंद शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि यह संगीतमयी कथा 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी। 7 अक्टूबर को हवन-यज्ञ एवं कलश वितरण का आयोजन किया जाएगा। ​इस दौरान कलश यात्रा में शामिल 21 भाग्यशाली महिला भक्तों को टोकन निकालकर पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विनोद खुराना, राजेश गोविल, राजकुमार गुप्ता, चारू गुलाठी, कौशल गुप्ता, नीलू जी, गगन अरोरा मीडिया प्रभारी -आचार्य जय भगवान शर्मा सहित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव से सामाजिक संगठन सदस्यों की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा और संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

मुंबई के रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की आवाज को भी दिया बल

newsstand18@