न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। उत्तर पश्चिम जिला अंतर्गत दिंडोशी विधानसभा में रविवार को कांग्रेस पार्टी को ओर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक के शामिल होने की जानकारी मुंबई (PCC) प्रकाश अवस्थी व दिंडोशी सेवादल अध्यक्ष पंकज राय ने दी है।
उक्त नेताओं ने बताया है कि, दिडोशी में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का रूट निश्चित कर लिया गया है। यात्रा 3 बजे संतोष नगर गणेश मंदिर से शुरू होकर ए वन स्वीट के रास्ते रत्नागिरी होटल, वेलेंटाइन टावर से पिंपरी पाड़ा भाजी मार्केट होते हुए क्वीन मेरी स्कूल से होकर संजय नगर मस्जिद आएगी। इसके बाद मल्लिका होटल से आगे त्रिवेणी नगर, संतोषी माता मंदिर के रास्ते से भारत स्टोर होते हुए परी होटल होकर जीजामाता स्कूल, गांधी नगर होकर गोकुल नगर बाबा साहेब अंबेडकर चौक के रास्ते अप्पा पाड़ा रिक्शा स्टैंड पर पहुंच कर समाप्त होगी।
इस यात्रा नेतृत्व व हौसला अफजाई करने के लिए मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप, पूर्व सांसद संजय निरुपम, मुंबई कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, मुंबई महासचिव जयकांत शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
