न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी को गति और मजबूती देने के लिए जहां 3600 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं वहीं उनके एक मुंबई विधायक फिल्मी कलाकारों को लेकर मस्ती पार्टी में व्यस्त हैं। वह भी ऐसे समय पर जब इन जैसे मजबूत की नेता की इस समय पार्टी संगठन को सबसे ज्यादा जरूरत है। यह कांग्रेस के वही विधायक हैं, जो कुछ दिनों पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने रात के अंधेरे में गए थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, यह भी भाजपा में अच्छे दिन की तलाश में हैं, लेकिन आगे कुछ ऐसा हुआ नहीं।
एक न्यूज पोर्टल ने जानकारी दी है कि, मुंबई के मालाड विधानसभा कांग्रेस विधायक असलम शेख ने इनऑर्बिट मॉल में मालाड मस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, वरुण शर्मा, गणेश आचार्य जैसे कई सेलिब्रेटी शामिल हुए। खबर में बताया गया है कि, इस आयोजन के पीछे उनका विचार यह था कि लोगों को घर पर अपने मोबाइल पर व्यस्त रहने की बजाय बाहर निकलना चाहिए और दोस्तों से मिलना चाहिए, नई चीजें देखना चाहिए और आनंद लेना चाहिए।
शायद विधायक जी को यह नही पता कि, यही जरूरत आज उनकी पार्टी को भी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि, देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद विधायक जी पार्टी और जनता के बीच अब कम रहते हैं, जो पार्टी हित में नहीं है। कुछ ही दिनों में मुंबई महानगर पालिका का चुनाव है, अगर यही हाल रहा तो मालाड विधानसभा में विरोधी दलों को ज्यादा सफलता मिल सकती है। हालांकि पार्टी ने इन्हे पूरे उत्तर मुंबई की जिम्मेदारी दे रखी है।
