न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। देश के 40 करोड़ वनवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित संस्था एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा आगामी सोमवार से आयोजित श्री महाभारत कथा के लिए बुधवार को भूमिपूजन किया गया। गोरेगांव (प) बांगुर नगर स्थित विष्णु पार्क में 19 से 25 दिसंबर तक चलने वाली इस कथा के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रेरणास्रोत सत्यनारायन काबरा, संरक्षक गोपाल कंदोई, मुम्बई अध्यक्ष विजय जी. केडिया, उपाध्यक्ष नारायण करवा, मंत्री गोविंद सराफ, महिला अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंजू केडिया, मंत्री उषा गोयल, शारदा बूबना, रामप्रकाश बूबना सहित संस्था से जुड़े कई लोग उपस्थित थे। व्यासपीठ से कथाव्यास गोविन्ददेव गिरिजी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक महाभारत के विभिन्न पर्वों पर प्रवचन देंगे। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती वर्षा पवन मल्लावत हैं।
