न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की उप नेता सुषमा ताई अंधारे और संजय राउत के खिलाफ भाजपा उत्तर मुंबई की ओर विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को सुबह १० बजे कांदिवली (पूर्व) रेलवे स्टेशन के पास निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विरोध जता रहे भाजपा नेताओं का कहना था कि, इन नेताओं ने संत ज्ञानेश्वर, संत श्रेष्ठ एकनाथ का उपहास उड़ाते हुए प्रभु श्री रामचंद्र, महाबली मारुति, प्रभु श्री कृष्ण आदि सभी देवी-देवताओं का अपमान कर वारकरी संप्रदाय को अपमानित करने का दुष्कृत्य किया है। इसके खिलाफ भारी जन आक्रोश है।
इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भातखलकर, योगेश सागर, सुनील राणे, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, प्रकाश दरेकर, रानी द्विवेदी, विनोद शेलार ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शिंदे ने किया।
