न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
पटना। प्रदेश के सारण जिले में स्थित खोदाईबाग गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासन के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे अभी कई लोग दबे हैं। फैक्ट्री नदी किनारे थी। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
