मुंबई। अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
Breaking boom ने मिली जानकारी के अनुसार खबर दी है कि, राजा चौधरी पिछले कुछ महीनों से शिकायतकर्ता विजय शर्मा के साथ ओशिवारा में रह रहा है। दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान राजा चौधरी ने शर्मा की पिटाई कर दी।
उसके बाद विजय शर्मा ने ओशिवारा थाने में राजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
Breaking boom ने पुलिस सूत्रों से बताया है कि विजय शर्मा हमेशा शराब के नशे में रहता है, जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। शर्मा जब शिकायत करने थाने पहुंचे तब भी वह शराब के नशे में थे। आज ओशिवारा पुलिस ने राजा चौधरी का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
