न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में लगातार शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जन उपयोगी कार्य पार्टी संगठन की ओर से किया जा रहा है। इसी कड़ी मे रविवार को मुंबई के दिंडोशी विधानसभा अंतर्गत शिवाजी नगर स्थित ए वी एम एकेडमी स्कूल में कांग्रेस स्लम सेल द्वारा स्मार्ट कार्ड कैंप का आयोजन किया गया।
दिंडोशी विधानसभा नेता संदीप ललन सिंह के मार्गदर्शन और स्लम सेल मुबंई अध्यक्ष उमेश भाटिया व जिलाध्यक्ष राज प्रजापति के नेतृत्व में जीवन उपयोगी दस्तावेज जैसे, आधार स्मार्ट कार्ड, पेनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र, ई श्रम कार्ड और यूनिवर्सल पहचान पत्र बनाने का महाशिविर रखा गया।

मुंबई कांग्रेस सचिव अनंत जाधव ने बताया कि, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के मार्गदर्शन में तमाम जन उपयोगी सेवा कार्य किए जा रहे हैं। यह स्मार्ट कार्ड कैंप खासकर स्लम के उन लोगों की जरूरत व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। जो इसे बनवाने मे असमर्थ हैं।
इस मौके पर दिंडोशी स्लम सेल के अध्यक्ष व कैंप के आयोजक पंकज राय ने बताया कि, यहां की स्लम बस्ती के लोगों को दोनों वैक्सीन लेने के बाद यूनिवर्सल कार्ड बनवाने में बहुत दिक्कत हो रही थी, जिसे देखते हुए इस कैंप का आयोजन किया गया है।
कैंप को सफल बनाने में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, मुंबई कांग्रेस कमेटी मेंबर संदीप सिंह, मुंबई सचिव गणेश कांबले, सेवादल के महासचिव धनंजय तिवारी, उत्तर पश्चिम स्लम सेल राज प्रजापति, कांग्रेस के सुधीर भरडकर, उत्तर पश्चिम उपाध्यक्ष प्रकाश अवस्थी, देवब्रत चौधरी उर्फ बंगाली बाबू, सेवादल तालुका अध्यक्ष देव राठोड़, प्रवीण सिंह, प्रमोद प्रजापति, करियाप्रसाद यादव, मुकेश ओझा, पंकज मिश्रा, रविशंकर माली, पंकज शर्मा, बसंत यादव, राजेश पांडे आदि उपस्थित रहे।